20 घंटे बाद बरामद हुआ युवती का शव

Updated:
विज्ञापन

बताया जाता है कि पहाड़पुर गांव के स्व जगदीश कोल्ह की पुत्री मंगरी कुमारी (20) बर्तन धोने के लिए शुक्रवार की शाम नदी गयी थी. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में चली गयी.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के पहाड़पुर गांव की खेड़ो नदी में शुक्रवार की शाम बह गयी युवती का शव शनिवार को बरामद किया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पहाड़पुर गांव के स्व जगदीश कोल्ह की पुत्री मंगरी कुमारी (20) बर्तन धोने के लिए शुक्रवार की शाम नदी गयी थी. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में चली गयी. इस दौरान बारिश के कारण नदी का बहाव काफी तेज था. युवती में तेज बहाव में बह गयी. काफी देर तक मंगरी के नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन के लिए परिवार को लोग नदी किनारे गये. लेकिन, युवती नहीं मिली. परिजन रात भर अपने स्तर से उसकी खोजबीन करते रहे. इधर, शनिवार की दोपहर को पहाड़पुर गांव से कुछ दूरी पर लोगों ने नदी के किनारे एक युवती का शव एक झाड़ी में फंसा हुआ देखा. हो हल्ला पर लोगों की भीड़ जुट गयी. झाड़ी से शव निकाला गया. मंगरी फिलहाल पढ़ाई कर रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर माले नेता पवन कुमार, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, धानेश्वर मरांडी, विजय सिंह, तेज नारायण पासवान उक्त स्थल पर पहुंचे. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर बगोदर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बगोदर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola