ePaper

‘गिरिडीह मतदान महोत्सव’ 13 से

Updated at : 10 May 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
‘गिरिडीह मतदान महोत्सव’ 13 से

रीय पदाधिकारी (स्वीप कोषांग)-सह-अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ ने गुरुवार को स्वीप एक्टिविटी को लेकर बैठक की. इसमें मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए जिला स्वीप कोषांग के द्वारा वृहत प्रचार-प्रसार करने पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

अपर समाहर्ता ने की डिस्ट्रिक्ट आईकॉन, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर व ट्वीटर एक्टिविस्ट के साथ बैठक गिरिडीह. वरीय पदाधिकारी (स्वीप कोषांग)-सह-अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ ने गुरुवार को स्वीप एक्टिविटी को लेकर बैठक की. इसमें मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए जिला स्वीप कोषांग के द्वारा वृहत प्रचार-प्रसार करने पर चर्चा हुई. स्वीप कोषांग के कार्यों की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये. इस दौरान वरीय पदाधिकारी, स्वीप कोषांग ने बताया कि दिनांक 13 मई से 18 मई 2024 तक मनाने का निर्णय लिया गया है. इस मतदान महोत्सव में सबकी सहभागिता होनी चाहिए. साथ ही इस महापर्व में अधिकाधिक संख्या में लोगों की भागीदारी हो, ताकि महोत्सव को सफल बनाया जा सकें और जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके. कहा कि स्वीप कोर कोषांग के सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावा वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग तथा नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग के द्वारा बैठक में आये डिस्ट्रिक्ट आइकॉन, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तथा ट्विटर एक्टिविस्ट को मतदान तिथि से संबंधित आमंत्रण पत्र का वितरण किया गया तथा सभी से मतदान करने की अपील की गयी. स्वीप कोषांग का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में पंजीकरण बढ़ाकर कोई मतदाता न छूटे स्लोगन को चरितार्थ करना, शत-प्रतिशत मतदान प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित करना, पीडब्लूडीएस मतदाता पंजीकरण व उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना है. इसके अलावा अन्य जानकारी भी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola