Giridih News: मंझिलाडीह विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना की तैयारी पूरी
Giridih News: पिछले पांच सालों से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर यहां पूजा की जा रही है. पूजा को लेकर मंदिर का रंग रोगन भी किया गया है. वहीं, पूजा के लिए कमेटी गठित की गयी है. कमेटी अध्यक्ष लक्षमण मिस्त्री, सचिव महेश मिस्त्री व कोषाध्यक्ष कमल राणा को बनाया गया है.
बगोदर समेत आसपास के क्षेत्र में विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बगोदर के मंझलाडीह स्थित श्री- श्री दुर्गा शक्ति मंदिर परिसर में भगवान विश्वकर्मा के मंदिर भी है. यहां भी पूजा की तैयारी की गयी है. पिछले पांच सालों से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर यहां पूजा की जा रही है. पूजा को लेकर मंदिर का रंग रोगन भी किया गया है. वहीं, पूजा के लिए कमेटी गठित की गयी है. कमेटी अध्यक्ष लक्षमण मिस्त्री, सचिव महेश मिस्त्री व कोषाध्यक्ष कमल राणा को बनाया गया है. इसके अलावे बगोदर बस पड़ाव में मोटर कामगार यूनियन पंडाल का निर्माण करवायी है. यहां भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जायेगी. अटका, औरा, गैडा समेत अन्य क्षेत्र में भी विश्वकर्मा पूजा उत्साह के साथ मनाने की तैयारी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए