Giridih News: जमुआ स्टेशन से पुलिस ने प्रेमी युगल को पकड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Oct 2024 11:08 PM
Giridih News: ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि ओपी क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के साथ बालिग युवक 28 सितंबर की शाम अपने घर से भाग गये थे. युवती की मां ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों को तलाश रही थी. बुधवार को दोनों के जमुआ रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली.
नवडीहा ओपी पुलिस ने बुधवार को जमुआ रेलवे स्टेशन से एक प्रेमी युगल को पकड़ा. ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि ओपी क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के साथ बालिग युवक 28 सितंबर की शाम अपने घर से भाग गये थे. युवती की मां ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों को तलाश रही थी. बुधवार को दोनों के जमुआ रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली. इसके बाद जमुआ एसआई छाया किस्कू की मदद से प्रेमी युगल जोड़ी को बरामद किया गया. दोनों ने बताया कि उनके बीच एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. 28 सितंबर को दोनों ने भागने का प्लान किया. दोनों अलग-अलग टेंपो से गिरिडीह बस स्टैंड पहुंचे. वहीं से पारसनाथ स्टेशन गये. ओपी प्रभारी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है और आगे की कार्रवाई जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










