Giridih News: सुबह में छाया रहा कोहरा, दिन में खिली धूप
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Giridih News: जिले में ठंड का असर जारी है. ठंड के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. बुधवार को गिरिडीह शहरी क्षेत्र में कोहरा छाया रहा. करीब सात बजे तक कोहरा था. इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ.
विज्ञापन
दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली. हालांकि सुबह और शाम में ठंड का असर जारी है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा. देवरी. तापमान में बढ़ोतरी से बुधवार को देवरी प्रखंड क्षेत्र में लोगों को शीतलहर व ठंड से राहत मिली. हलांकि बुधवार की सुबह में इलाके में घना कोहरा छाया रहा. कोहरे की वजह से सुबह में मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग व स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा. हलांकि सुबह आठ बजे के बाद कोहरा छंट गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने स��पादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन