Giridih News: खलिहान में लगी आग, धान व पुआल जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: भरकट्टा ओपी क्षेत्र के बाराडीह पंचायत के बेलना निवासी थानेश्वर यादव उर्फ थानू यादव के खलिहान में बुधवार की रात आग लग गयी. आग लगने से खलिहान में काटकर रखा धान व पुआल जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

माले नेता श्रीराम यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला. देर रात्रि लगभग 12 एक बजे कुछ लोग शौच के लिए घर से बाहर निकले, तो आग व धुआं निकलता देखा. हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण एकजुट हुए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन, तब तक लगभग 30 क्विंटल धान व पुआल जलकर राख हो गया. इसकी कीमत लगभग 50 हजार आंकी गयी है. गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मुखिया सहदेव यादव को मिली, तो वह गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली. मुखिया ने बिरनी सीओ संदीप मधेसिया से दूरभाष पर बात कर पीड़ित को आपदा राहत के तहत सहयोग करने की मांग की. सीओ ने कहा कि आवेदन मिलने पर जांच करवा अनुशंसा कर विभाग को भेजा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola