सड़क की जमीन पर शौचालय निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस बुलाकर रुकवाया काम
यह फोटो एआई से बनाई गई है
झारखंड के गिरिडीह में सड़क पर शौचालय बनाने को लेकर विवाद हुआ. ग्रामीणों के विरोध और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया है.
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की पालमो पंचायत के कोतवालडीह गांव में सड़क पर शौचालय निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया. सड़क पर निर्माण की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. अंततः पुलिस को बुलवाकर निर्माण कार्य रुकवाना पड़ा.
आपके शहर में
निर्माण कार्य बंद करने को तैयार नहीं हुआ तो आयी पुलिस
ग्रामीणों के विरोध के बावजूद संबंधित व्यक्ति निर्माण कार्य बंद करने को तैयार नहीं था. मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुफ्फसिल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी और ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद सरकारी सड़क पर चल रहा शौचालय निर्माण कार्य रुकवा दिया गया.
आवाजाही में परेशानी होने को लेकर विरोध
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सड़क लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है. यदि सड़क की जमीन पर स्थायी निर्माण हो गया, तो भविष्य में रास्ता संकरा होने के साथ लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है. ग्रामीणों ने सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को रोकने की मांग की. उनका कहना था कि सड़क पर शौचालय बनने से आवागमन प्रभावित होगा.
जमीन की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की उठी मांग
मौके पर सुरेंद्र यादव, अनिल साहू, बिंदेश्वरी साहू, प्रभाकर पांडेय, मनोहर साव, वासुदेव साव, उमेश साव, गिरी साव और ब्रह्मदेव साव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी सड़क की जमीन की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने और भविष्य में इस तरह के निर्माण पर रोक सुनिश्चित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए