Giridih News: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया ब्लॉक गेट के समीप बुधवार को दो पक्षों में झड़प के बाद मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष के दो सगे भाई छोटू रजक व शिबू रजक तथा दूसरे पक्ष के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद निवासी बीरेंद्र कुमार कुशवाहा और उसका दोस्त रियाज अंसारी घायल हैं. छोटू रजक ने बताया कि पिछले मंगलवार को कुछ युवक उसके सिरसिया स्थित ब्लॉक गेट के सामने दुकान आये और कुछ सामान मांगे.

विज्ञापन

सामान देने के बाद पैसे की मांग, तो युवक भड़क गये और गाली गलौज करते हुए चले गये. बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे दोनों भाई दुकान खोलने गए तो उक्त लोग पहले से करीब 10-15 के साथ खड़ा था. वहां पहुंचे लोगों ने दोनों भाई पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया. हल्ला सुनकर मोहल्ले के लोग बीच बचाओ करने आये, तो सभी लोग वहां से भाग निकले. स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया. वहीं, दूसरे पक्ष से घायल बीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि यह अपने दोस्त रियाज अंसारी के साथ सिरसिया स्तिथ ब्लॉक कुछ काम से गया था. वहां से वापस निकल रहे थे तब उक्त दोनों हथियार के साथ पहुंचे और 10 हजार रंगदारी की मांग करने लगे. इसका विरोध किया तो मारपीट कर पॉकेट में रखा 2750 रुपया भी छीन लिया. दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola