Giridih News: तिसरी में मेला देखने जा रहे पांच लोगों को बोलेरो ने चपेट में लिया, घायल

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: सभी को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सिरसिया गांव वालों को घर भेज दिया गया, जबकि एक व्यक्ति कर्णपुरा के लालो राय को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी कोदाईबांक पथ के कलवा नदी के आगे बीते शनिवार की रात को तिसरी मेला देखने आ रहे कर्णपुरा निवासी रामेश्वर राय के 28 वर्षीय राय को विपरीत दिशा से जा रही एक बोलेरो ने धक्का मार दिया. इस घटना में वह घायल हो गया. इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस दौरान भी मेला घूमने आ रहे सिरसिया गांव के रेखा देवी, निरंजन राय, टिपण राय और पविता कुमारी भी घायल हो गए. सभी को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद सिरसिया गांव वालों को घर भेज दिया गया, जबकि एक व्यक्ति कर्णपुरा के लालो राय को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही तिसरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उक्त बोलेरो गाड़ी को जब्त कर थाना ले आयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola