इंडिया गठबंधन को समर्थन देगा फारवर्ड ब्लॉक

Updated:
विज्ञापन

ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने गिरिडीह के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को समर्थन देने की घोषणा की है.

विज्ञापन

गिरिडीह. ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने गिरिडीह के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो को समर्थन देने की घोषणा की है. राज्य कमेटी के निर्देश पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक की जिला कमेटी ने जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुखर्जी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसके बाद श्री मुखर्जी ने प्रेस बयान जारी किया. प्रेस बयान में उन्होंने कहा है कि गिरिडीह लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो एवं कोडरमा लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी व माले नेता विनोद सिंह को फारवर्ड ब्लॉक समर्थन देगी. कहा कि इस बार मतदाता मोदी जी के जुमलेबाजी में फंसने वाले नहीं है. गरीबों की कई योजनाओं को धरातल पर उतारने की झूठी घोषणाएं की जा रही है. 2014 के चुनाव में मोदी जी ने देश की जनता व आम गरीबों से जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया. महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे मोदी सरकार चुप है. बैठक में संतू गोस्वामी, सुमित दास, देव कुमार सिंह, नवीन सिंह, अलीफा खातून, दीपक कुमार, गोविंद मिस्त्री आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola