फ्लैग मार्च निकाल लॉकडाउन के पालन का संदेश

Updated:
विज्ञापन
फ्लैग मार्च निकाल लॉकडाउन के पालन का संदेश

राजधनवार : लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने तथा सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कराने को लेकर गुरुवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में धनवार में फ्लैग मार्च निकाला गया. पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ धनवार थाना परिसर से निकल पूरे बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के खोरीमहुआ, केंदुआ, जहनाडीह, घोड़थंभा, डोरंडा आदि […]

विज्ञापन

राजधनवार : लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने तथा सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कराने को लेकर गुरुवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में धनवार में फ्लैग मार्च निकाला गया. पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस जवानों के साथ धनवार थाना परिसर से निकल पूरे बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के खोरीमहुआ, केंदुआ, जहनाडीह, घोड़थंभा, डोरंडा आदि जगहों पर पहुंच मार्च किया. इस दौरान कोरोना के संक्रमण से बचने आहूत लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गयी.

एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह व धनवार थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि पूरा विश्व कोरोना नामक महामारी से जूझ रहा है. ऐसे में सतर्कता ही हमारा बचाव है. सभी लोग सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. बेवजह घरों से ना निकलें. जरूरत पर अगर आप निकलें तो मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. कुछ भी छूने के बाद साबून से हाथ अवश्य धोएं. फ्लैग मार्च में एसआइ मुकेश दयाल सिंह, एएसआई अजय सिंह आदि सहित दर्जनों पुलिस जवान शामिल थे.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola