दो घरों में लगी आग, ढाई लाख की संपत्ति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

देवरी थाना क्षेत्र केनयासांखो टोला तिलयडीह में शुक्रवार की रात दो घरों में हुई अगलगी की घटना में लगभग ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से पहले पंचानन तिवारी के ढलाई के घर में आग लगी हुई, जिसकी लपट लखन तिवारी के खपरैल के घर तक फैल गयी.

विज्ञापन

देवरी.

देवरी थाना क्षेत्र केनयासांखो टोला तिलयडीह में शुक्रवार की रात दो घरों में हुई अगलगी की घटना में लगभग ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से पहले पंचानन तिवारी के ढलाई के घर में आग लगी हुई, जिसकी लपट लखन तिवारी के खपरैल के घर तक फैल गयी. घटना में पंचानन तिवारी के घर मे रखा गेहूं, सरसों, चावल, देशी घी, पांच हजार रुपये नकद राशि, जमीन व बीमा से संबंधित कागजात सहित एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. वहीं, लखन तिवारी का खपरैल का घर जल गया. घर मे रखा गेहूं चावल, कपड़ा जलकर नष्ट हो गया. अगलगी से लखन तिवारी को डेढ़ लाख का नुकसान हुआ. भुक्तभोगी परिवारों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात अधिक गर्मी की वजह से घर के सदस्य घर के आंगन व छत पर सो रहे थे. इसी क्रम में रात तकरीबन एक बजे घर के परिवार वालों को अगलगी की जानकारी मिली. घर के सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola