दुकान में लगी आग, पेट्रोल भरे डब्बे से छात्र झुलसा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज
विज्ञापन
गिरिडीह.
पचंबा थाना क्षेत्र के गुहीयाटांड़ निवासी किसून चौड़े नामक किशोर का हाथ जल गया है. मंगलवार को उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया गया कि 14 वर्षीय किशन चौड़े, पिता माथुर चौड़े धोबीडीह विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता है. वह स्कूल से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक दुकान में आग लगी हुई थी. दुकान का मालिक का समीर अंसारी है और वह पेट्रोल भी बेचता था. दुकान में आग लगने के बाद वह पेट्रोल का डब्बा दूर फेंकने लगा. वहां से गुजर रहे किशन से आग लगे पेट्रोल का डब्बा जा टकराया, जिससे किशोर बुरी तरह सुलझ गया. इसके बाद आस-पास के लोग उसे तुरंत सदर अस्पताल लाये, जहां उसका इलाज चल रहा है.वज्रपात से मामूली रूप से जख्मी :
देवरी. देवरी थानांतर्गत रानीडीह में सोमवार की शाम हुई बारिश के दौरान वज्रपात की घटना में आंगन में बैठा किसान नरेश राय (40) मामूली रूप से जख्मी हो गया है. वज्रपात के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. पीड़ित परिवार के लोगों ने मंगलवार बताया कि सोमवार की शाम तेज बारिश में सभी सदस्य घर में बैठे थे. वज्रपात से आंगन में ध्वज क्षतिग्रस्त हो गया. ठनका की चिंगारी लगने से किसान नरेश राय मामूली रूप से जख्मी हो गया. उसका उपचार स्थानीय स्तर पर करवाया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन