Giridih News :जॉब कार्ड वितरण में तेजी लाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ कुमार बंधु कच्छप के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ ने पंचायत मुख्यालय में प्रत्येक गुरुवार को मनरेगा कार्य दिवस पर कार्ययोजना बनाकर मजदूरों के लिए अधिकतम 100 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में जॉब कार्ड वितरण में तेजी लाने, मांग के आधार पर कार्यों की सूची तैयार करने तथा पुरानी लंबित योजनाओं को एमआईएस में पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ गणेश कुमार, जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रमोद कुमार झा, एई कंचन रवि, जेई सौगत मंडल, रईस अख्तर, कृष्ण मुरारी पप्पू, मुखिया बाबूमणि सिंह, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा, बिनोद हेंब्रम, सुनील वर्मा, रोजगार सेवक फारुक अंसारी, रोशन रमण, देवकी रजक, सुनील कुमार संत सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास’ अभियान को ले बैठक

मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार द्वारा संचालित मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. मौके पर जमुआ के बीडीओ अमलजी ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में झारखंड में अब तक 12.24 करोड़ मानव दिवस सृजित किया जा चुका है, पर प्रति जॉब कार्ड औसत मानव दिवस सृजन में गिरावट दर्ज की गयी है. मौके पर बीपीओ मनीषा कुमारी, पंचायत सचिव, मुखिया, रोजगार सेवक, जेई समेत विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास’ अभियान को ले बैठक9गिरिडीह6-बैठक में शामिल अधिकारी एवं कर्मी.

जमुआ. मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार द्वारा संचालित मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. मौके पर जमुआ के बीडीओ अमलजी ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में झारखंड में अब तक 12.24 करोड़ मानव दिवस सृजित किया जा चुका है, पर प्रति जॉब कार्ड औसत मानव दिवस सृजन में गिरावट दर्ज की गयी है. मौके पर बीपीओ मनीषा कुमारी, पंचायत सचिव, मुखिया, रोजगार सेवक, जेई समेत विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola