Giridih News :हाथियों ने फसलें रौंदी व चहारदीवारी तोड़ी

Giridih News :बगोदर प्रखंड के मुंडरो इलाके में हाथियों का उत्पात जारी है. शनिवार की देर रात हाथियों का झुंड मुंडरो के बिहारो इलाके में जा पहुंचा.झुंड ने गांव के किसानों के खेत में लगे धान की फसल को रौंद दी. साथ ही चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया.
हाथियों के उत्पात से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक 25 हाथियों का झुंड बगोदर इलाके में आ घुसे हैं, जो मुंडरो इलाके में पिछले तीन दिनों से डेरा डाले हुये हैं. हाथियों का झुंड ने शनिवार की रात बिहारो गांव में भेखलाल पंडित की चहारदीवारी तोड़ दी. वहीं, पेमा पंडित, अशोक मंडल की धान की फसल को रौंद दिया. हाथियों का झुंड का बगोदर इलाके में चहलकदमी करने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी. हाथियों के झुंड का बिहारो गांव घुसने की सूचना पर ग्रामीण सचेत होते हुए भगाने में जुट गये.
वन विभाग को दी गयी सूचना
इधर, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने हाथियों के गांव में घुसने की सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग गांव में सायरन बजाकर हाथियों को भगाने में प्रयास किया. बता दें कि 25 हाथियों का झुंड मुंडरो इलाके में तीन दिन पहले हजारीबाग क्षेत्र से होकर पहुंचा है. किसानों ने वन विभाग को हाथियों को भगाने की मांग की है, ताकि उन्हे राहत मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




