धनेता गांव में घुसा हाथी, ग्रामीणों में दहशत; मशाल जलाकर जंगल की ओर खदेड़ा
मौके पर उपस्थित वन विभाग की टीम व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
गावां प्रखंड के धनेता गांव में जंगली हाथी के आने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने मशाल जलाकर हाथी को खदेड़ा और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
गावां प्रखंड के धनेता गांव में शनिवार की रात हाथी देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. हाथी गांव के आसपास पहुंच गया था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही प्रभारी फोरेस्टर राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को गांव से दूर खदेड़ने का प्रयास किया.
आपके शहर में
मशाल जलाकर जंगल की ओर खदेड़ा
वनकर्मियों ने आग की मशाल जलाकर हाथी को खदेड़ते हुए तीसरी प्रखंड के हड़हड़ा जंगल की ओर पहुंचाया. हालांकि, ऊंचा पहाड़ होने के कारण हाथी आगे जंगल की ओर नहीं बढ़ सका. इसके बाद उसके फिर से गावां जंगल की ओर लौटने की सूचना मिली.
ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि रात के समय अंधेरे में घर से बाहर निकलने से बचें और हाथी दिखाई देने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाकर रखें. वनकर्मियों की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए