जीटी रोड गोपालडीह में तीन वाहनों से डीजल की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 11:12 PM
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गोपालडीह स्थित एक लाइन होटल से तीन वाहनों डीजल चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी अनुसार कोलकाता से तीन कंटेनर बिहार जा रही थी. तीनों वाहन गोपालडीह के एक लाइन होटल किनारे खड़े थे.
बगोदर में बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गोपालडीह स्थित एक लाइन होटल से तीन वाहनों डीजल चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी अनुसार कोलकाता से तीन कंटेनर बिहार जा रही थी. तीनों वाहन गोपालडीह के एक लाइन होटल किनारे खड़े थे. एक कंटेनर के चालक चौधरीबांध निवासी पवन यादव ने बताया कि उनके साथ दो अन्य चालकों ने शुक्रवार की रात भोजन करने के लिए एक लाइन होटल के पास वाहन खड़ा किया. रात 10 बजे खाना खाने बाद वह वाहन को लॉक कर अपने घर चौधरीबांध चले गये. शनिवार की रात जब पहुंचे, तो देखा कि कंटेनर के डीजल टैंक का ताला टूटा हुआ है और 650 लीटर डीजल गायब है. आसपास के लोगों और पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी को भी इसकी जानकारी दी गयी. बताया जाता हैं कि अन्य दोनों वाहन से भी डीजल की चोरी हुई है. लेकिन, चालकों ने किसी को कोई जानकारी नहीं धी. इस बाबत बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी ने बताया कि डीजल चोरी कीकोई शिकायत नहीं मिली हैं. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










