Giridih News:स्कॉलर बीएड कॉलेज में डांडिया धमाल कार्यक्रम का आयोजन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में बुधवार को नवरात्रि के अवसर पर डांडिया धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जमकर डांडिया खेला.
विज्ञापन
गिरिडीह.
बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में बुधवार को नवरात्रि के अवसर पर डांडिया धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जमकर डांडिया खेला. युवाओं ने बेहतरीन डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी. रंग-बिरंगे परिधानों में सुसज्जित होकर छात्राएं डांडिया और गरबा के गीतों की धुन पर घंटों थिरकती रही. इस दौरान छात्राएं गरबा और डांडिया को लेकर काफी उत्साहित नजर आयी. मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ शालिनी खोवाला, डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर के अलावा कॉलेज के व्याख्याता, सहायक व्याख्याता, समस्त शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ काफी संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद थी. ख़ुशी की बात है कि हमेशा की तरह 40-50 की संख्या में पूर्ववर्ती छात्रों ने भी अपनी सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल किया. कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव जोरावर सिंह सलूजा एवं रमनप्रीत भी मौजूद थी. वहीं डांडिया की धुन में छात्रों के साथ नवरात्रि के उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया. उनकी उपस्थिति से सभी में काफ़ी उत्साह का संचार हुआ. कार्यक्रम समन्वयन डॉ संतोष कुमार चौधरी एवं उनके सहयोगी डॉ सुधांशु शेखर ज़मैयार ने सफलतापूर्वक किया एवं एक यादगार पल के साथ-साथ सांप्रदायिक एकता का संदेश भी दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन