ePaper

फर्जी लिंक साझा कर साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए 43 हजार रुपये

Updated at : 12 Jun 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जी लिंक साझा कर साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए 43 हजार रुपये

पीएम किसान पंजीकरण का फर्जी लिंक भेजकर साइबर अपराधियों ने एक किसान के खाते से 42 हजार 997 रुपये उड़ा लिये.

विज्ञापन

बेंगाबाद. पीएम किसान पंजीकरण का फर्जी लिंक भेजकर साइबर अपराधियों ने एक किसान के खाते से 42 हजार 997 रुपये उड़ा लिये. वहीं किसान का मोबाइल नंबर हैक करते हुए उसके कई वाट्सएप ग्रुप में उसी फर्जी लिंक को साझा कर दिया ताकि लोग भरोसा कर उसे खोलने की कोशिश करें और आसानी से खाते में जमा राशि को टपाया जा सके.ठगी का शिकार हुए किसान ने साइबर थाने में आवेदन देकर पुलिस से आवश्यक पहल की मांग की है. कर्णपुरा गांव के किसान संतोष कुमार हजाम का कहना है कि सोमवार को उनके मोबाइल के वाट्सएप में पीएम किसान पंजीकरण का एक लिंक आया. लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया. इसकी जानकारी उन्हें तब लगी जब मंगलवार की सुबह नौ बजे उसके खाते से 42997 रुपये कटने का मैसेज आया. वहीं गांव के कई ग्रुपों में उनके नंबर से उक्त लिंक को शेयर कर दी गई. तब जाकर उसे साइबर अपराधियों का शिकार होने की बात समझ में आई. परेशान होकर वे गिरिडीह साइबर थाना पहुंचे और आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola