Coal Smuggling: पांच टन कोयला पुलिस ने किया जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Coal Smuggling: धवैइया जंगल के एक खुले मैदान में भारी मात्रा में रखे गये कोयले को जब्त कर बगोदर थाना लाया गया है. बताया जाता है कि जब्त कोयला करीब पांच टन है. जिसे कोयला तस्करों के द्वारा बगोदर-सरिया होते हुए पिकअप भैन या ट्रक में लोड कर बिहार भेजने का कार्य किये जाने की योजना थी.
विज्ञापन
बगोदर पुलिस ने बुधवार को पांच टन कोयला जब्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के धवैइया गांव के जंगल में भारी मात्रा में कोयला डंप किया गया है. इसे बाहर भेजने की योजना है. सूचना को सत्यापित करने के लिए बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन