सीओ ने बालू लदे पांच ट्रैक्टर किये जब्त

Updated:
विज्ञापन

जमुआ अंचल के सीओ संजय पांडेय ने मंगलवार को थाना क्षेत्र जमुआ-कोडरमा मार्ग पर पोबी से अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को जब्त कर जमुआ थाना को सौंप दिया.

विज्ञापन

जमुआ. जमुआ अंचल के सीओ संजय पांडेय ने मंगलवार को थाना क्षेत्र जमुआ-कोडरमा मार्ग पर पोबी से अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टरों को जब्त कर जमुआ थाना को सौंप दिया. उन्होंने जिला खनन विभाग को त्वरित कार्रवाई को पत्र निर्गत किया है. सीओ ने बताया कि पोबी में एक जमीन से संबंधित जांच करने गये थे. इसी दौरान पोबी गांव के पास बालू लदे पांच ट्रैक्टर जेएच 13 एम 2822, जेएच 11 जी 2985, जेएच 11 ए 5227, जेएच 11 यू 7757 तथा एक बिना नंबर का ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, तो सभी ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़ भाग गये. सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना के हवाले कर दिया गया. सीओ ने कहा कि अवैध रूप से बालू ढुलाई का आदेश नहीं है, लेकिन कुछ लोग अवैध रूप से बालू की चोरी कर राजस्व को क्षति पहुंचा रहे थे. इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई के लिये खनन विभाग को लिखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola