धनवार में 15 दिन का अल्टीमेटम, हाइमास्ट लाइट नहीं जली तो आंदोलन करेगी भाजपा

Updated:
विज्ञापन

कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात करते भाजपाई। | Prabhat Khabar Network

धनवार नगर पंचायत में बंद पड़ी हाइमास्ट लाइट को लेकर भाजपा ने चेतावनी दी है. 15 दिनों में लाइट चालू नहीं होने पर पार्टी उग्र आंदोलन करेगी.

विज्ञापन

खोरीमहुआ. धनवार नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं समाधान को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार कार्यपालक पदाधिकारी से मिला. नेतृत्व में पवन कुमार साव कर रहे थे. प्रतिनिधिमंडल ने धनवार बड़ा चौक स्थित हाइमास्ट लाइट को अविलंब चालू कराने, नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर कार्रवाई करने तथा विभिन्न विकास योजनाओं में लगाये गये गलत शिलापट में सुधार कराने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बड़ा चौक धनवार का प्रमुख व व्यस्ततम क्षेत्र है. यहां लगी हाइमास्ट लाइट लंबे समय से बंद रहने से शाम होते ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के लोगों को अंधेरे के कारण दिक्कत होती है.

भाजपा नेताओं ने लाइट को तत्काल चालू कराने की मांग की. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि 15 दिनों में हाइमास्ट लाइट चालू नहीं की गयी, तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी. प्रतिनिधिमंडल में अरविंद साव, राज निषाद, रामबोल सिंह, कुणाल कुमार, कृष्णदेव रजक, अमीन तिवारी, मंटू रजक, गोलू कुमार समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola