ट्रेन की पटरी में लेटकर बुजुर्ग ने दी जान

Updated:
विज्ञापन

आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने गुरुवार को ट्रेन की पटरी पर लेट कर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के हटिया रोड निवासी रामकिशोर गुप्ता के रूप में हुई.

विज्ञापन

गिरिडीह. आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने गुरुवार को ट्रेन की पटरी पर लेट कर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के हटिया रोड निवासी रामकिशोर गुप्ता के रूप में हुई. घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. पचंबा पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस को तलाशी में मृतक की जेब से दो सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा गया है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा है और उसकी आर्थिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है. इसी कारण वह अपनी जा दे रहे हैं. साथ ही लिखा है कि मेरी मौत के बाद किसी को आंसू बहाने की जरूरत नहीं है. इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के दो पुत्र दूसरे राज्य में काम करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola