ePaper

Giridih News: एंबुलेंस कर्मचारी संघ की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ी

Updated at : 16 Oct 2024 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: एंबुलेंस कर्मचारी संघ की हड़ताल से मरीजों की परेशानी बढ़ी

Giridih News: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार एबुलेंस में सात वर्षों से कार्यरत गिरिडीह जिले से 150 कर्मी समेत राज्य भर में 4000 कर्मी का शोषण कर रही है. कहा कि चिकित्सीय निर्माण में कमीशन, चिकित्सक की नियुक्ति व स्थानांतरण में भ्रष्टाचार, दवा क्रय में भ्रष्टाचार, एंबुलेंस क्रय में भ्रष्टाचार की हद हो गयी. अब एंबुलेंस कर्मी के वेतन में भी एजेंसी से मिलकर भ्रष्टाचार व्याप्त है.

विज्ञापन

झारखंड 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ का पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार से गिरिडीह स्टेडियम के पास पांच सूत्री मांगों को लेकर सामूहिक भूख हड़ताल शुरू हो गयी. अध्यक्षता बबलू तांती कर रहे हैं. मौके पर मुख्य रूप से झारखंड मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री रघुनंदन विश्वकर्मा, रूपलाल महतो, प्रदेश कोषाध्यक्ष लखन हरिजन आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार एबुलेंस में सात वर्षों से कार्यरत गिरिडीह जिले से 150 कर्मी समेत राज्य भर में 4000 कर्मी का शोषण कर रही है. कहा कि चिकित्सीय निर्माण में कमीशन, चिकित्सक की नियुक्ति व स्थानांतरण में भ्रष्टाचार, दवा क्रय में भ्रष्टाचार, एंबुलेंस क्रय में भ्रष्टाचार की हद हो गयी. अब एंबुलेंस कर्मी के वेतन में भी एजेंसी से मिलकर भ्रष्टाचार व्याप्त है. पूर्व में भी दो माह का वेतन लेकर एजेंसी फरार हो गया. वर्तमान में तीन महीने से मासिक वेतन अवरूद्ध है. कहा कि संघ की पांच सूत्री मांगों में नियमित रूप से मानदेय भुगतान, पीएफ, बीमा, ईएसआई कार्ड लागू करने, अनुकंपा चिकित्सा का लाभ प्रदान करनें एवं एजेंसी से हटाकर सीधे सरकार से वेतन भुगतान की गारंटी करने शामिल हैं. सभा को प्रदेश महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, रूपलाल महतो, लखन हरिजन ने भी संबोधित किया. भूख हड़ताल कार्यक्रम में मनोज कुमार, तारणी दास, विकास वर्मा, संतोष कुमार, शमीम अंसारी, मार्टीन मरांडी, किशुन वर्मा ने भूख हड़ताल को सफल करने का संकल्प लिया.

संघ के नये पदाधिकारियों का चयन

इस अवसर पर सर्व सम्मति से संघ के नये पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें बबलू तांती अध्यक्ष, मनोज वर्मा सचिव, तारणी दास कोषाध्यक्ष, संतोष वर्मा, मुकेश रजक, मार्टीन मरांडी, सुजीत वर्मा को उपाध्यक्ष, मजहर अंसारी, अजय ठाकुर, चंद्रदेव वर्मा को उप सचिव चुना गया. सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों की प्राप्ति तक भूख हड़ताल जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola