Giridih News :शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, संपत्ति जलकर नष्ट

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, संपत्ति जलकर नष्ट

Giridih News :धनवार प्रखंड क्षेत्र के चादगर गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गयी. जानकारी के अनुसार ग्रामीण अमृत मंडल के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गयी.

विज्ञापन

आग लगने के बाद देखते ही देखते घर का स्टोर रूम आग की चपेट में आ गया और उसमें रखी सारी सामग्री जलकर नष्ट हो गयी. बताया जाता है कि आग लगने की सूचना मिलने के कुछ देर बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, पर तब तक आग काफी फैल चुकी थी. इस कारण सामान बचाया नहीं जा सका. इस हादसे में स्टोर रूम में रखा अनाज, कपड़ा और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गये. भुक्तभोगी अमृत मंडल ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. पीड़ित ने बताया कि आग लगने के बाद परिवार के समक्ष खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गयी है और उन्होंने प्रशासन से जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

अगलगी से खलिहान में रखी बिचाली व धान जलकर राख

बेड़ोडीह पंचायत के हरिरायडीह गांव में शनिवार को चूल्हे की चिंगारी से हुई आग लग गयी. घटना में गांव के किसान छोटन हाजरा के खलिहान में रखी हुई हजारों रुपये की बिचाली व धान जलकर राख हो गया. छोटन की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि शनिवार को अपने घर के पास चावल बनाने के लिए धान उबाल (उसर) रही थी. इसी क्रम में बड़े चूल्हे से आग की चिंगारी निकलकर खलिहान में रखी हुई बिचाली में जा गिरी. देखते-देखते खलिहान में बिचाली के ढेर में आग फैल गयी. हो हल्ला करने पर आसपास के लोगों पहुंचे और डीजल पंप सेट से आग पर काबू पाया. बताया कि उसके पति बाहर में रहकर वाहन चलाते हैं.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola