हाथियों के झुंड ने फसलों को रौंदा, चहारदीवारी भी तोड़ी

Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड के सिंदवरिया व बजटो पंचायत में तीस की संख्या में पहुंचे. हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया.

विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने फसलों को रौंदा, चाहरदिवारी भी तोड़ी सदर प्रखंड के सिंदवरिया व बजटो पंचायत में तीस की संख्या में पहुंचे हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. रविवार की रात को हाथियों के झुंड ने अलग-अलग इलाकों में खेतों में लगी फसलों को बर्बाद करने के साथ-साथ चहारदीवारी व पेड़ों के भी तोड़कर बर्बाद कर दिया. गांव में हाथियों के पहुंचने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बता दें कि रविवार की शाम करीब 7 बजे के बाद करीब 30 जंगली हाथियों के झुंड ने बराकर नदी किनारे बसे सिंदवरिया पंचायत के सरकबाद गांव में दस्तक दी. हाथियों के आने की सूचना पाकर ग्रामीणों ने ढ़ोल-बाजे बजाने समेत टायर व आग के गोले जलाकर झुंड को गांव में घुसने से रोकने का प्रयास किया. इसके बाद हाथियों ने लेदा के भोगताडीह व सरकाबाद के सीमांना में जंगल किनारे नगराही नदी पर बनी पुलिया के पास डेरा जमा लिया.

आम की बागवानी के साथ चहारदीवारी को कई जगह से तोड़, पेड़ उखाड़े

सूचना पाकर वनरक्षी चन्दन कुमार दास हाथी भागने के लिए टीम के साथ मौके पर पहुंचे. खदेड़ने पर हाथी बजटो पंचायत से मिर्जाडीह गांव की ओर चले गये. वहां से हाथियों का झुंड दो भागों में बंट गया. करीब 10 हाथियों का एक झुंड बजटो के सिमरिया गांव चला गया. वहां हाथियों ने बजटो मुखिया अनीता वर्मा व रोहन महतो के करीब एक एकड़ खेत में लगी आम की बागवानी के साथ चहारदीवारी को कई जगह से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं कई पेड़ों को भी उखाड़ दिया. इसके अलावा मनोज प्रसाद वर्मा, रामेश्वर महतो, गणेश महतो, बहादुर प्रसाद वर्मा के खेतों में लगी जेठुआ की फसल व चहारदीवारी को नष्ट कर दिया.

जिनका नुकसान हुआ उन्हें मुआवजा मिलेगा : वन पाल

वनपाल सागर विश्वकर्मा ने बताया कि हाथियों के आने की सूचना मिलते ही हमारी दो टीम झुंड को गावों से बाहर निकालने कि प्रयास करने में जुटी हुई है। ग्रामीणों का जो भी नुकसान हुआ है, नियमानुसार उसका मुआवजा दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola