आइएमए ने डीसी से की असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2016 6:00 AM
गिरिडीह : आइएमए के जिलाध्यक्ष डाॅ. विद्याभूषण की अगुआई में चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त उमाशंकर सिंह से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को धनवार रेफरल अस्पताल में असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी तोड़फोड़ तथा कर्मियों के साथ किये गये दुर्व्यवहार की जानकारी डीसी को दी. प्रतिनिधिमंडल में धनवार प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी […]
गिरिडीह : आइएमए के जिलाध्यक्ष डाॅ. विद्याभूषण की अगुआई में चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त उमाशंकर सिंह से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को धनवार रेफरल अस्पताल में असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी तोड़फोड़ तथा कर्मियों के साथ किये गये दुर्व्यवहार की जानकारी डीसी को दी.
प्रतिनिधिमंडल में धनवार प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एसके मिश्रा के साथ कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. प्रतिनिधिमंडल ने धनवार में हुए हादसे के बाद टेंपो चालक महेश राय की हुई मौत से उत्पन्न हुई स्थिति के संदर्भ में पूरी जानकारी दी. डाॅ विद्याभूषण ने कहा कि किसी दुर्घटना के बाद संबंधित व्यक्ति की मौत के बाद आये दिन सरकारी चिकित्सा केंद्रों में तोड़फोड़ की जाती है. ऐसे में चिकित्सकों का काम करना बड़ा मुश्किल हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










