अतिक्रमण से मुख्य सड़क हुई संकरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2020 3:18 AM

विज्ञापन

मुख्य सड़क की चौड़ाई लगभग सौ फीट, लेकिन अतिक्रमण की वजह से रह जाती है 60 फीट बेतरीब ढंग से लगा दी जाती हैं दुकानें गिरिडीह : गिरिडीह शहर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है. नगर निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के कारण हमेशा जाम की स्थिति रहती है. […]

विज्ञापन

मुख्य सड़क की चौड़ाई लगभग सौ फीट, लेकिन अतिक्रमण की वजह से रह जाती है 60 फीट

बेतरीब ढंग से लगा दी जाती हैं दुकानें
गिरिडीह : गिरिडीह शहर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है. नगर निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के कारण हमेशा जाम की स्थिति रहती है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है, वहीं आवागमन में खासकर महिलाओं व छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस दिशा में प्रशासन व निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने के कारण शहरवासियों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है.
इन जगहों पर रहता है अधिक जाम
कचहरी रोड, मकतपुर रोड, जेपी चौक, मुस्लिम बाजार, बड़ा चौक, गद्दी मुहल्ला, बीबीसी रोड आदि इलाकों में अतिक्रमण की वजह से सड़क जाम लगा रहता है. अतिक्रमणकारियों की वजह से मुख्य सड़क की चौड़ाई भी कम हो गयी है. मुख्य सड़क की चौड़ाई लगभग सौ फीट है, लेकिन अतिक्रमण की वजह से इसकी चौड़ाई 60 फीट रह जाती है.
यहां पर सब्जी विक्रेता, ठेला वाले बेतरतीब तरीके से दुकानें लगा देते हैं. ठेला पर सब्जी व फल बेचने वाले लोग मुख्य सड़क पर ही दुकान लगाये रहते हैं. इसके अलावा कचहरी रोड में रोड पर ही बैठकर मछली, अंडा व सब्जी की दुकान लगती है. इस वजह से आये दिन इन इलाकों में जाम उत्पन्न होती रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola