बिरनी : प्रेम संबंध के शक पर महिला व युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2019 7:50 AM
विज्ञापन
गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के सारंडा का मामला बिरनी : प्रेम संबंध के शक पर महिला व युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा और पेड़ से बांध कर पीटा. यह मामला गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सारंडा गांव का है. बताया जाता है कि युवक मंगलवार की सुबह छह बजे कीही गांव स्थित […]
विज्ञापन
गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के सारंडा का मामला
बिरनी : प्रेम संबंध के शक पर महिला व युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा और पेड़ से बांध कर पीटा. यह मामला गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सारंडा गांव का है. बताया जाता है कि युवक मंगलवार की सुबह छह बजे कीही गांव स्थित एक महिला के घर कुछ कागजात लेने पहुंचा था. इस बीच आस पड़ोस की कुछ महिलाओं ने प्रेम प्रसंग की बात कह शोर मचा दी. इसी बीच लोग जुटे और दोनों को पकड़ लिया. बिना कुछ पूछे लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी. इसके बाद पेड़ से बांध कर उन्हें पीटा गया. दिन के करीब 11 बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के एक घंटे बाद बिरनी थाना के एएसआइ शिवजतन हेंब्रम घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना लाया.
झूठा आरोप लगाकर की गयी मारपीट : पीड़िता
इधर, जिस महिला के साथ मारपीट की गयी उसका कहना है कि जरूरी कागजात देने के लिये उसने युवक को घर बुलाया था. युवक उसका पुराना परिचित है. मंगलवार की सुबह जैसे ही युवक उसके घर पर पहुंचा तो कुछ महिलाओं ने झूठा आरोप लगाकर मारपीट की और एक पेड़ से दोनों को बांध दिया गया. मारपीट में उसकी आंख पर गंभीर चोट आयी है और स्थिति गंभीर है.
होगी प्राथमिकी : थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला ने युवक को कागजात लेने के लिए घर में बुलाया था. इसके बावजूद कुछ लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की. दोषी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










