पार्टनर ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, एसपी से शिकायत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
एसपी को दिया आवेदन, मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी की शिकायत मामला ऐलाइड इंडिया आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड का गिरिडीह : ऐलाइड इंडिया आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के एक पार्टनर ने अपने ही कंपनी के अन्य पार्टनरों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इसे लेकर कोल्डीहा निवासी कंपनी के पार्टनर मोहम्मद इरशाद अहमद ने […]
विज्ञापन
एसपी को दिया आवेदन, मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी की शिकायत
आपके शहर में
विज्ञापन
मामला ऐलाइड इंडिया आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड का
गिरिडीह : ऐलाइड इंडिया आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के एक पार्टनर ने अपने ही कंपनी के अन्य पार्टनरों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इसे लेकर कोल्डीहा निवासी कंपनी के पार्टनर मोहम्मद इरशाद अहमद ने एसपी समेत कई अधिकारियों से शिकायत की है. मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी उनके द्वारा शिकायत की गयी है.
मो. इरशाद का आरोप है कि उनकी कंपनी के दो पार्टनर मो. महबूब आलम व शौकत अली द्वारा बीते कुछ महीने से न तो उन्हें उनके फायदे की राशि का भुगतान किया जा रहा है न ही कंपनी के किसी भी कार्यों की जानकारी दी जा रही है. पूछे जाने पर दोनों पार्टनर द्वारा कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता है. इरशाद का आरोप है कि दोनों पार्टनरों ने धोखे से कंपनी पर पूरा अधिकार जमा लिया है. उन्होंने इस मामले का पूर्ण निपटारा नहीं होने तक कंपनी को बंद रखने की गुहार भी एसपी से लगायी है. इरशाद कहते हैं कि उसे कंपनी के दोनों पार्टनरों द्वारा परेशान किया जा रहा है.
बैंकों व महाजनों से कर्ज लेकर कंपनी में पैसा लगाया था. ताकि उनके पूरे परिवार का भविष्य सुरक्षित रह सके, लेकिन पार्टनरों द्वारा धोखा दिये जाने से आर्थिक व पारिवारिक स्थिति काफी बिगड़ गयी है. बैंक व महाजन परेशान कर रहे हैं. अब ऐसा लगता है कि पूरे परिवार के साथ आत्महत्या ही कर लूं. उन्होंने प्रशासन व सरकार से हक दिलाने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन