बिच्छू के डंक से बच्ची की मौत

खोरीमहुआ : बिच्छू के डंक से बच्ची की मौत इलाज के क्रम में रविवार की सुबह हो गयी. मृतका जमुआ थाना इलाके के धुरगड़गी गांव निवासी कमलेश कुमार वर्मा की पांच वर्षीय पुत्री आरती कुमारी है. शनिवार की शाम को बच्ची अपने घर के पहले तल्ले पर अवस्थित कमरे में थी. बच्ची के साथ उसकी […]
खोरीमहुआ : बिच्छू के डंक से बच्ची की मौत इलाज के क्रम में रविवार की सुबह हो गयी. मृतका जमुआ थाना इलाके के धुरगड़गी गांव निवासी कमलेश कुमार वर्मा की पांच वर्षीय पुत्री आरती कुमारी है. शनिवार की शाम को बच्ची अपने घर के पहले तल्ले पर अवस्थित कमरे में थी. बच्ची के साथ उसकी माता गीता वर्मा व पिता कमलेश भी थे.
इसी दौरान बिच्छू ने बच्ची को डंक मार दिया. इसके बाद बच्ची रोने लगी. इस बीच माता-पिता की नजर बिच्छू पर पड़ी और उसे पकड़ लिया. बच्ची की झाड़-फूंक करायी गयी. लगभग एक घंटे तक झाड़-फूंक चलती रही. इसके बाद बच्ची ने रोना बंद कर दिया इस दौरान झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति ने कहा कि बिच्छू का जहर खत्म हो गया है, अब डरने की बात नहीं है लेकिन इसके बाद बच्ची का शरीर ठंडा पड़ने लगा.
इसके बाद परिजन परेशान हो गये और आरती को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. शनिवार की रातभर इलाज चलता रहा, लेकिन हालत नहीं सुधरी. रविवार की सुबह सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बच्ची को रेफर कर दिया. ऐसे में परिजन बच्ची को लेकर शहर के एक नर्सिग अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




