ओवर ब्रिज के पास खड़ी कर दी बाइक, दो गिरफ्तार

Updated at : 11 Aug 2019 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
ओवर ब्रिज के पास खड़ी कर दी बाइक, दो गिरफ्तार

हजारीबाग रोड : शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के समीप फुटओवर ब्रिज के पास दो युवकों ने बाइक खड़ी कर दी. इससे रेल यात्रियों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई. लोगों ने बाइक चालक अफजल हुसैन तथा अब्दुल मतीन को गलत ढंग से खड़ी बाइक को हटाने को कहा. आरोप […]

विज्ञापन

हजारीबाग रोड : शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के समीप फुटओवर ब्रिज के पास दो युवकों ने बाइक खड़ी कर दी. इससे रेल यात्रियों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई. लोगों ने बाइक चालक अफजल हुसैन तथा अब्दुल मतीन को गलत ढंग से खड़ी बाइक को हटाने को कहा.

आरोप है कि दोनों ने यात्रियों के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी, इसके कारण हो हंगामा होने लगा. सूचना पाकर हजारीबाग रोड आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार दल-बल के साथ पहुंच पहुंचे तथा दोनों युवकों को वहां से बाइक हटाने को कहा, इसपर दोनों युवक आरपीएफ जवानों से उलझ गये. इसके बाद आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. यह जानकारी आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पकंज कुमार ने दी.

बताया कि नो पार्किंग की जगह फुटओवर ब्रिज से सटाकर दोनों युवकों ने अपनी बाइक खड़ी की थी. उस समय सवारी गाड़ियों के आने जाने का समय था, जिसके कारण रेल परिसर में यात्रियों की भीड़ बनी रहती है. ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola