किराना दुकान में छापा, शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

बेंगाबाद : किराना दुकान की आड़ में शराब की बिक्री की सूचना पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने सोमवार की रात तेलोनारी पंचायत के गमतरिया गांव में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने महुआ शराब के अलावा विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. दुकानदार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया […]

विज्ञापन

बेंगाबाद : किराना दुकान की आड़ में शराब की बिक्री की सूचना पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने सोमवार की रात तेलोनारी पंचायत के गमतरिया गांव में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने महुआ शराब के अलावा विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. दुकानदार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया. थानेदार ने बताया कि गमतरिया गांव में एक किराना दुकान की आड़ में अवैध तरीके से शराब की बिक्री किये जाने की सूचना मिली थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना यह भी थी की इस दुकान में शराबियों का जमावड़ा लगता है, जिससे गांव का माहौल भी अशांत हो रहा है. इस सूचना पर दुकान में छापा मारा गया. मौके पर दुकान संचालक संदीप यादव को गिरफ्तार कर दुकान की तलाशी ली गयी, जहां से 13 लीटर महुआ शराब, आइबी नीब नौ पीस, आरएस नीब नौ पीस, केन और बोतल बियर सात पीस, आरसी नीब छह पीस बरामद की गयी है. इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कर दुकान संचालक को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola