गावां : मारपीट में घायल की मौत, मातम

Updated:
विज्ञापन

गावां प्रखंड स्थित पछियारीडीह का मामला मृतक की पत्नी ने 25 मई को गावां थाना में दर्ज करायी थी प्राथमिकी गावां : मारपीट में घायल गावां प्रखंड स्थित पछियारीडीह निवासी 52 वर्षीय सितो यादव की इलाज के क्रम में रिम्स (रांची) में मौत हो गयी. मृतक की पत्नी ने 25 मई को गावां थाना में […]

विज्ञापन

गावां प्रखंड स्थित पछियारीडीह का मामला

आपके शहर में

विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने 25 मई को गावां थाना में दर्ज करायी थी प्राथमिकी
गावां : मारपीट में घायल गावां प्रखंड स्थित पछियारीडीह निवासी 52 वर्षीय सितो यादव की इलाज के क्रम में रिम्स (रांची) में मौत हो गयी. मृतक की पत्नी ने 25 मई को गावां थाना में कांड संख्या 34/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पत्नी का आरोप था कि गोतिया लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था व उनलोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी.
उसके पति 24 मई की रात्रि आठ बजे गावां से सामान की खरीददारी करके बाइक से घर आ रहे थे. अचानक गावां-सतगावां पक्की रोड पर स्थित बिरने गांव के पास शीतल यादव, ब्रह्मदेव यादव, नंदु यादव, कुमार यादव व उमकार यादव ने पीछा करके लाठी व रड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
आनन-फानन में गावां थाना पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद के एक क्लिनिक में भर्ती करवाया गया था. स्थिति में सुधार नहीं होने पर रिम्स लाया गया जहां 25 मई को उसकी मौत हो गयी. इधर, देर रात शव घर आते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. मृतक की पत्नी चंपा देवी, बेटा बबलू यादव, सुधीर यादव, निरंजन यादव, दुलारचंद यादव आदि का रो-रो कर बुरा हाल था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola