यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

बिरनी : बिरनी प्रखंड की एक युवती ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाना को दिये आवेदन में उसने कहा है कि सरिया थाना क्षेत्र के सूरज कुमार दास (पिता जंग बहादुर दास) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया. जब सूरज पर शादी का दबाव दिया गया […]

विज्ञापन

बिरनी : बिरनी प्रखंड की एक युवती ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाना को दिये आवेदन में उसने कहा है कि सरिया थाना क्षेत्र के सूरज कुमार दास (पिता जंग बहादुर दास) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जब सूरज पर शादी का दबाव दिया गया तो वह मुकर गया. युवती ने कहा कि एक वर्ष पूर्व उनके मोबाइल पर मिस्ड कॉल आया. उसके बाद उन दोनों के बीच बातचीत होने लगी. बीते 16 मार्च को उनकी मां घर से बाहर गयी हुई थी.

इसी दौरान सूरज उनके घर आया और यौन शोषण करते हुए उसके साथ शादी करने की बात कही. थाना प्रभारी अर्जुन कुमार मिश्रा ने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेजा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola