महिला थाना में दो महिलाओं का ड्रामा, एक - दूसरे पर मारपीट का आरोप

Updated at : 12 Mar 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
महिला थाना में दो महिलाओं का ड्रामा, एक - दूसरे पर मारपीट का आरोप

खुद को बता रहीं थी अवैध शराब कारोबार में फरार डब्लू मंडल की पत्नी धनबाद से महिला माेर्चा की अध्यक्ष को लेकर थाना पहुंचा था एक पक्ष गिरिडीह : महिला थाना में सोमवार को दो महिलाओं ने खूब ड्रामा किया. दोनों खुद को अवैध शराब कारोबार के मामले में गिरिडीह पुलिस की नजर में फरार […]

विज्ञापन

खुद को बता रहीं थी अवैध शराब कारोबार में फरार डब्लू मंडल की पत्नी

धनबाद से महिला माेर्चा की अध्यक्ष को लेकर थाना पहुंचा था एक पक्ष
गिरिडीह : महिला थाना में सोमवार को दो महिलाओं ने खूब ड्रामा किया. दोनों खुद को अवैध शराब कारोबार के मामले में गिरिडीह पुलिस की नजर में फरार डब्लू मंडल उर्फ रंजन मंडल की पत्नी बता रही थीं. धनबाद निवासी राजकुमारी देवी अपने भाई सुभाष मंडल और एनजीओ महिला मोर्चा सुरक्षा संगठन की अध्यक्ष सोनी सिंह के साथ गिरिडीह महिला थाना सोमवार को पहुंची. राजकुमारी के आने से पहले ही महिला थाना में प्रियंका मंडल और उसकी मां रीना मंडल मौजूद थी.
प्रियंका मंडल भी खुद काे डब्लू मंडल की पहली पत्नी होने का दावा कर रही थी. महिला थाना में दोनों पक्ष के जुटने के बाद राजकुमारी देवी समेत उसके परिजनों और प्रियंका मंडल की मां रीना मंडल के बीच बहस शुरू हो गयी. एनजीओ संचालिका सोनी सिंह ने राजकुमारी देवी के समर्थन में रीना मंडल को डांट-फटकार करने लगीं. दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता देख महिला थाना के एसआइ अजय कुमार ने दोनों पक्षों को डांटा-फटकार कर शांत किया. राजकुमारी देवी ने पति डब्लू मंडल, उसकी दूसरी पत्नी प्रियंका मंडल, प्रियंका की मां और भाई बिरन मंडल तथा पप्पू मंडल पर आरोप लगाया है.
पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि बीते नौ मार्च को उसके पति ने फोन कर गिरिडीह शहर के सर्कस मैदान आने को कहा था. जब वह सर्कस मैदान के समीप पहुंची तो पति डब्लू मंडल उसे अपने किराये के मकान में ले गया, जहां उसके पति की दूसरी पत्नी प्रियंका मंडल अपनी मां व भाइयों के साथ पहले से मौजूद थी. वहां पहुंचते ही उसके हाथ-पांव बांध कर उसके साथ मारपीट की गयी. वह किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रही. इधर, प्रियंका मंडल ने भी महिला थाना में आवेदन देकर राजकुमारी देवी एवं उसके भाइयों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola