नाबालिग लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस घर से लापता नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है. वहीं लड़की को भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद ही नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो व पुनि प्रदीप कुमार ने की है. बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर […]

विज्ञापन

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस घर से लापता नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है. वहीं लड़की को भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद ही नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो व पुनि प्रदीप कुमार ने की है. बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर को घर से टयूशन के लिये निकली एक 16 वर्ष की लड़की लापता हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मामले को लेकर लड़की की मां ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बीबीसी रोड आजाद नगर निवासी गोपाल कुमार तुरी को नामजद किया था. प्राथमिकी में कहा गया था कि गोपाल लगातार उसकी बेटी को गायब कर देने की धमकी दे रहा था. इस प्राथमिकी के बाद पुलिस ने लापता लड़की के साथ आरोपी युवक का मोबाइल लोकेशन के साथ कॉल डिटेल खंगालना शुरू किया.

देर रात को ही पुलिस को पता चल गया कि दोनों बनियाडीह-अकदोनी के समीप हैं. ऐसे में रात में ही छापेमारी कर लड़की और आरोपी को पकड़ लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है. वहीं लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola