ePaper

विधायक आवास के समक्ष किया प्रदर्शन, लगाये नारे

Updated at : 30 Nov 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक आवास के समक्ष किया प्रदर्शन, लगाये नारे

गिरिडीह : पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की गिरिडीह इकाई की ओर से गुरुवार को गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पर प्रदर्शन किया गया. इधर झंडा मैदान से सेविका-सहायिका एवं पोषण सखी रैली की शक्ल में विधायक के आवास के समक्ष पहुंचे. कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदा […]

विज्ञापन
गिरिडीह : पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की गिरिडीह इकाई की ओर से गुरुवार को गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पर प्रदर्शन किया गया. इधर झंडा मैदान से सेविका-सहायिका एवं पोषण सखी रैली की शक्ल में विधायक के आवास के समक्ष पहुंचे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदा सिंह, सावित्री देवी, नीलम शर्मा और गुड़िया देवी ने संयुक्त रूप से की. रैली में संघ के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह नयन, देवंती देवी, रेखा मंडल और प्रयाग यादव ने भी भाग लिया. मौके पर प्रदेश महासचिव श्री नयन ने कहा कि झारखंड सरकार जन विरोधी व कर्मचारी विरोधी हैं. राज्य में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पोषण सखी, राजस्व कर्मचारी, पारा शिक्षक, मनरेगाकर्मी और जिला परिषद के कर्मचारी आंदोलित है.
सरकार सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता कर कर्मियों की मांग पूरा करे. आंगनबाड़ी केंद्र में सीडीपीओ द्वारा पोषण वाटिका लगाने का दबाव बनाया जा रहा है. जबकि इसके लिए सेविका को कोई सरकारी फंड उपलब्ध नहीं है. प्रदेश अध्यक्ष देवंती देवी ने कहा कि सरकार वादा कर पूरा नहीं करती है. इसलिए अब आर-पार की लड़ाई के लिए संकल्पित हैं. उप महासचिव रेखा मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मानदेय में बढ़ोतरी की गयी है. जिसमें राज्य सरकार कहती है कि उसमें चार प्रतिशत हिस्सा झारखंड का है.
सरकार पहल नहीं करती है तो वे हड़ताल पर जायेंगे. कार्यक्रम को प्रयाग यादव ने भी संबोधित किया. इस दौरान नंदा सिंह, नीलम शर्मा, गुड़िया देवी, सावित्री देवी, चंपा देवी, जूली वर्णवाल, अरूणा देवी, प्रभा देवी, रेणु देवी, कुमारी नीतू, राजिया खातून, सुषमा देवी, भगवती बाला, मीना देवी, अहिल्या देवी, सुगनी देवी, शोभा देवी आदि ने प्रस्ताव का समर्थन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेविका-सहायिका व पोषण सखी मौजूद थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola