मवेशी लदे ट्रक मामले में 17 आरोपी जेल गये, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

Updated:
विज्ञापन

देवरी : चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के खरियोडीह के पास मवेशी लदे तीन ट्रक जब्त करने के मामले में एसआइ प्रशांत कुमार के आवेदन पर देवरी थाना में ट्रक ड्राइवर, खलासी व व्यापारी एवं ट्रक के मालिक समेत बीस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं ट्रक के साथ गिरफ्तार ड्राइवर, […]

विज्ञापन
देवरी : चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के खरियोडीह के पास मवेशी लदे तीन ट्रक जब्त करने के मामले में एसआइ प्रशांत कुमार के आवेदन पर देवरी थाना में ट्रक ड्राइवर, खलासी व व्यापारी एवं ट्रक के मालिक समेत बीस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
वहीं ट्रक के साथ गिरफ्तार ड्राइवर, खलासी व व्यापारी व ट्रक मालिक सहदेव घोष, झुलन घोष ग्राम मंतेश्वर थाना मंतेश्वर, दुखन यादव ग्राम जोड़ाबागी थाना सलानपुर तीनों जिला वर्दमान, मुकेश यादव ग्राम नावाडीह थाना हालकी जिला लखीसराय, शिवदयाल यादव ग्राम वर्णपुर थाना वर्णपुर जिला बक्सर, लक्ष्मण यादव, जितेंद्र यादव, भोपा यादव तिनों ग्राम महुहार, अशोक यादव ग्राम मरचभिट्टा सुनील सुनील यादव ग्राम महूहार सभी थाना शाहपुर जिला भोजपुर, रंजीत दास, मोहम्मद फिरोज, छोटू यादव, रवि किशन यादव चारो साकिन हलुद थाना मिहिजाम जिला जामताड़ा, सागर यादव ग्राम वर्णपुर थाना हीरापुर जिला आसनसोल, रवींद्र कुमार यादव ग्राम बीहपुर थाना शाहपुर जिला भोजपुर, शंभु यादव ग्राम बाटा थाना मुफस्सिल जिला आरा को सोमवार को जेल भेज दिया गया है.
थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया की पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार सभी 17 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर बीते रविवार को देवरी पुलिस ने टीम गठित कर चतरो-खिजुरी मार्ग पर खरियोडीह के पास से मवेशी लदे तीन ट्रक जब्त किये थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola