गिरिडीह : फुटबॉल खेलने के दौरान छात्र की मौत

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के अलकापुरी चौक स्थित कार्मेल स्कूल में पढ़नेवाले आठवीं कक्षा के छात्र की मौत शनिवार की सुबह फुटबॉल खेलने के दौरान हो गयी. नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह निवासी अनूप ड्रालिया का 14 वर्षीय पुत्र अनिश कार्मेल स्कूल में आठवीं का छात्र था. शनिवार सुबह स्कूल पहुंचने के बाद करीब नौ […]
गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के अलकापुरी चौक स्थित कार्मेल स्कूल में पढ़नेवाले आठवीं कक्षा के छात्र की मौत शनिवार की सुबह फुटबॉल खेलने के दौरान हो गयी. नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह निवासी अनूप ड्रालिया का 14 वर्षीय पुत्र अनिश कार्मेल स्कूल में आठवीं का छात्र था. शनिवार सुबह स्कूल पहुंचने के बाद करीब नौ बजे वह अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था. इसी दौरान फुटबॉल को किक मारने के क्रम में वह बेहोश होकर गिर पड़ा.
वहां मौजूद कुछ छात्रों ने उसे होश में लाने का पूरा प्रयास किया. स्कूल प्रबंधक ने तुरंत चिकित्सक को बुलाया. चिकित्सक ने बच्चे को सीपीआर दिया, लेकिन बच्चा को होश नहीं आया. काफी प्रयास के बाद भी उसकी सांस नहीं लौटी, तो उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




