डुमरी: सड़क के किनारे मिला केन बम, किया गया डिफ्यूज

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : डुमरी थाना क्षेत्र के अंधरी व जिलिंगटांड़ के बीच पुलिस व सीआरपीएफ ने सर्च अभियान के दौरान सड़क के किनारे एक केन बम बरामद किया. शुक्रवार की दोपहर को केन बम बरामद करने के बाद टीम ने उसे डिफ्यूज कर दिया. इसकी पुष्टि एएसपी अभियान दीपक कुमार ने की है. बताया जाता है […]

विज्ञापन
गिरिडीह : डुमरी थाना क्षेत्र के अंधरी व जिलिंगटांड़ के बीच पुलिस व सीआरपीएफ ने सर्च अभियान के दौरान सड़क के किनारे एक केन बम बरामद किया. शुक्रवार की दोपहर को केन बम बरामद करने के बाद टीम ने उसे डिफ्यूज कर दिया. इसकी पुष्टि एएसपी अभियान दीपक कुमार ने की है.
बताया जाता है कि क्षेत्र में नक्सली मूवमेंट की सूचना पर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने एएसपी को इलाके में सर्च अभियान चलाने का निर्देश दे रखा है. इसी निर्देश पर शुक्रवार को सीआरपीएफ 154 बटालियन के सहायक समादेष्टा अजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह व 7 वीं बटालियन की टीम इलाके में सर्च कर रही थी.
सर्च के दौरान दक्षिणी डुमरी इलाके में जब टीम पहुंची तो अंधरी-जिलिंगटांड के बीच टीम को गाड़ कर रखा गया लगभग चार किलो का केन बम मिला. टीम ने केन बम को निकाला और उसे जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया. एएसपी ने बताया कि अभी भी इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola