रातभर महिला व युवक को पेड़ से बांधे रखा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के 20 नंबर कोलडीहा में रविवार की देर रात को लोगों ने एक युवक को शादीशुदा महिला के घर से पकड़ लिया. महिला का पति घर पर नहीं था. दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद काफी हो-हंगामा होने लगा. परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों को […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के 20 नंबर कोलडीहा में रविवार की देर रात को लोगों ने एक युवक को शादीशुदा महिला के घर से पकड़ लिया. महिला का पति घर पर नहीं था. दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद काफी हो-हंगामा होने लगा. परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों को पेड़ से बांधकर रखा और इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी गयी.
बाद में सोमवार की सुबह सूचना थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र को दी गयी. सूचना पर थाना से सअनि श्रवण कुमार सिंह को गांव भेजा गया. गांव में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी दी और महिला के साथ युवक को पुलिस को सौंप दिया. समाचार लिखे जाने तक दोनों को थाना में ही रखा गया था और इस मामले में देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










