25 लाख के इनामी सैक सदस्य सुनील व चार्लिस गिरफ्तार

गिरिडीह/रांची : नक्सलियों के खिलाफ अभियान में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली है. डुमरी और पीरटांड़ की सीमा पर अबकीटांड़ के पास से पुलिस ने झारखंड-बिहार रीजनल कमेटी (सैक सदस्य) और 25 लाख के इनामी माओवादी सुनील मांझी को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने सब […]
गिरिडीह/रांची : नक्सलियों के खिलाफ अभियान में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली है. डुमरी और पीरटांड़ की सीमा पर अबकीटांड़ के पास से पुलिस ने झारखंड-बिहार रीजनल कमेटी (सैक सदस्य) और 25 लाख के इनामी माओवादी सुनील मांझी को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने सब जोनल कमांडर सह पांच लाख का इनामी चार्लिस उर्फ शेखर उर्फ दिनेश सहित तीन अन्य को पकड़ा है.
इनमें एक महिला भी है. पुलिस ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोली, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है. एडीजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता आरके मल्लिक ने इसकी पुष्टि की है. सुनील मांझी मूल रूप से गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के दलनचलाकड़ी का रहनेवाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










