महिलाओं ने श्रमदान कर सड़क को बनाया चलने लायक

Updated at :04 Oct 2017 11:05 AM
विज्ञापन
महिलाओं ने श्रमदान कर सड़क को बनाया चलने लायक

मुख्य मार्ग से गांव जानेवाली कच्ची सड़क में हो गया था जलजमाव नहीं है पानी की निकासी की व्यवस्था बेंगाबाद : जल जमाव से ग्रामीणों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए जब जनप्रतिनिधियों और विभाग ने सुध नहीं ली तो यहां की महिलाओं ने इसकी मरम्मत का बीड़ा उठाया. हाथों में फावडा, […]

विज्ञापन
मुख्य मार्ग से गांव जानेवाली कच्ची सड़क में हो गया था जलजमाव
नहीं है पानी की निकासी की व्यवस्था
बेंगाबाद : जल जमाव से ग्रामीणों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए जब जनप्रतिनिधियों और विभाग ने सुध नहीं ली तो यहां की महिलाओं ने इसकी मरम्मत का बीड़ा उठाया. हाथों में फावडा, टोकरी व झाडू लेकर महिलाओं के समूह ने मंगलवार की सुबह गंदे जल जमाव से भरे रास्ते की सफाई शुरू कर दी और इसे चलने लायक बना दिया.
मामला दामोदरडीह गांव का है. बता दें कि बेंगाबाद पंचायत के दामोदरडीह के मुख्य मार्ग से गांव जाने वाली कच्ची सड़क में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जल जमाव हो गया था, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती थी.
महिलाओं के इस हौसले को देखते हुए आजीविका संगठन से जुड़े साधनसेवी काशी विश्वनाथ भी महिलाओं के साथ श्रमदान किया. मौके पर अंजनी देवी, रोमा देवी, उर्मिला देवी, लीलावती देवी, सुषमा देवी, ललीता देवी, सुनीता देवी, सुमा देवी आदि शामिल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola