गढ़वा : मजदूरी के दौरान करंट की चपेट में आया युवक झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र में काम के दौरान एक युवक बिजली की चपेट में आने से झुलस गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, स्थिति खतरे से बाहर है.

विज्ञापन

नन्द कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रंका (गढ़वा). रंका थाना क्षेत्र के चूतरू गांव निवासी हाकीव अंसारी का पुत्र अनसार अंसारी शनिवार को करंट की चपेट में आने से झुलस गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

स्थिति खतरे से बाहर

परिजनों ने बताया कि अनसार अंसारी अपने घर से गढ़वा थाना क्षेत्र के वेलचंपा गांव में मजदूरी करने गया था. इसी दौरान दीवार में बिजली का करंट आने से उसे जोरदार झटका लग गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद घर के मालिक और उसके साथ काम कर रहे लोगों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola