गढ़वा : खेत में गाय बांधने गई महिला को अज्ञात जंतु ने काटा, सदर अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के केरवा गांव में खेत में काम करने के दौरान एक महिला को अज्ञात जंतु ने काट लिया. महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, स्थिति स्थिर है.

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी लक्ष्मी कुमार मेहता की पत्नी नीलम देवी को अज्ञात जंतु ने काट लिया. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

स्थिति खतरे से बाहर

परिजनों के अनुसार, नीलम देवी अपने घर के बगल स्थित खेत में गाय बांधने गयी थी. इसी दौरान किसी अज्ञात जंतु ने उसके पैर में काट लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया. चिकित्सकों के अनुसार, नीलम देवी की स्थिति खतरे से बाहर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola