ePaper

महिला की जहर खाने से मौत, जहर देने का आरोप

Updated at : 26 Sep 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की जहर खाने से मौत, जहर देने का आरोप

महिला की जहर खाने से मौत, जहर देने का आरोप

विज्ञापन

गढ़वा थाना क्षेत्र के उड़सुगी गांव निवासी वीरेंद्र राम की पत्नी सोनी देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पति वीरेंद्र के मुताबिक उसकी बेटी अनु कुमारी ने अपनी मुर्गी चरने के लिए खोल दी थी. इसके बाद मुर्गी उसके पुराने घर की ओर चली गयी. इसी बात को लेकर उसकी मां (सोनी की सास) पार्वती देवी उसकी पत्नी सोनी के साथ गाली-गलौज कर रही थी. इसी बात को लेकर दोनों सास-बहू के बीच बहस होने लगी. वीरेंंद्र राम ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने के बाद उसने आकर दोनों के बीच बीच-बचाव कर उन्हें अलग-अलग कर दिया था. आरोप है कि इसके बावजूद सोनी की सास ने उसे डंडे से बुरी तरह से पीट दिया. इसी बात से क्षुब्ध होकर सोनी देवी ने जहर खा ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद बीरेंद्र राम ने रात्रि 10.55 बजे अपनी पत्नी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां इलाज के दौरान रात करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में मृतका के भाई मझिआंव थाना के देवनकारा गांव निवासी राघव राम ने आरोप लगाया है कि शादी (25 मई 2008) के कुछ दिनों के बाद से ही सोनी की सास पार्वती देवी, उसका भैसुर जितेंद्र राम व गोतिनी गिरिजा देवी उसके साथ अक्सर मारपीट करते एवं प्रताड़ित करते थे. इस बात को लेकर कई बार बैठक कर ससुराल के लोगों को समझाया गया था. लेकिन इसके बाद भी यह सब नहीं रुका. मंगलवार की सुबह 10:30 बजे उक्त लोगों ने सोनी देवी के साथ मारपीट की थी. उसकी बहन ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी. इसके बाद उसने उसे थाना जाने के लिए कहा था. लेकिन वह थाना नहीं गयी. रात में उक्त लोगों ने सोनी देवी को जहर खिला दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वे लोग गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे, तो उसकी बहन सोनी देवी की मौत हो चुकी थी. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर सोनी देवी के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola