पति से नोक-झोंक के बाद पत्नी ने जहर खाया
पति से नोक-झोंक के बाद पत्नी ने जहर खाया
गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी विनोद भुइया की पत्नी सरिता देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. सरिता देवी ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार को पैसा उधार दिया था. इसी बात को लेकर सरिता देवी को उसके पति ने डांटा था. वहीं रिश्तेदार से पैसे मांग कर लाने को कह रहा था. इसी बात से आक्रोशित होकर सरिता देवी ने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे शुक्रवार की रात गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए