इस बार अंगद की तरह पांव अड़ा देना है

Updated:
विज्ञापन

इस बार अंगद की तरह पांव अड़ा देना है

विज्ञापन

कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में शुक्रवार शाम को भाजपा के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन किया गया. भाजपा के विश्रामपुर विधानसभा चुनाव प्रभारी निशेष चंद्र दुबे ने इसका उद्घाटन कर कहा कि इस बार अंगद की तरह पांव अड़ा देना है. हरहाल में भाजपा को जिताना है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए प्रत्याशी से ऊपर उसका संगठन होता है. इसलिए आप सब प्रत्याशी को देखते हुए नहीं, बल्कि भाजपा को वोट करें. इस अवसर पर भाजपा नेता रामलाला दुबे, मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, महामंत्री भोला मेहता, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अजमल हुसैन, महामंत्री जिब्रिल खान, किसान मोर्चा के कांडी प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ललन पासवान, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंजू देवी, निक्की देवी, सीताराम तिवारी, रामानुज सिंह, मोतीलाल यादव, रविन्द्र चंद्रवंशी, सोनू दुबे, विजय राम, अरुण राम व विजय बैठा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola