एक सप्ताह से लापता युवक का शव कुएं में मिला
एक सप्ताह से लापता युवक का शव कुएं में मिला
गढ़वा. पुलिस ने एक सप्ताह से लापता युवक का शव धुरकी थाना क्षेत्र के झुनका गांव के एक कुएं से बरामद किया है. शव की पहचान इसी थाना क्षेत्र के घघरी गांव निवासी बगुली साव के पुत्र निरंजन गुप्ता (37 वर्ष) के रूप में की गयी है. बताया गया कि निरंजन 20 नवंबर को खेत में धान कटवाने की बात कहकर घर से निकला था. लेकिन उस दिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा. इसके बाद उसके परिजनों ने उसेकी काफी खोजबीन की. लेकिन उसका पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने धुरकी थाने में शिकायत दर्ज करायी. मंगलवार की सुबह गांव से लगभग ढाई किलोमीटर दूर झुनका गांव के एक कुएं में लोगों ने एक शव तैरता देखा. इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. तब परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान निरंजन गुप्ता के रूप में की. परिजनों ने बताया कि निरंजन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. लेकिन वह कुएं के पास कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल पाया है. परिजन निरंजन की मौत के मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. इधर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहां अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए